भारत को 1947 में आजादी मिली, लेकिन गोवा पर पुर्तगाल का शासन जारी रहा। कूटनीतिक प्रयास विफल होने पर भारत ने दिसंबर 1961 में 'ऑपरेशन विजय' चलाया, जिससे पुर्तगाली सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया और 450 साल का शासन समाप्त हुआ। 19 दिसंबर 1961 को गोवा भारत में शामिल हुआ और 1987 में पूर्ण राज्य बना।
गोवा मुक्ति: 1961 का ऑपरेशन विजय और पुर्तगाली शासन का अंत
Source: Zee News Hindi