गुजरात के राजकोट में एक पिता ने अपने 33 वर्षीय बेटे की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। बेटा राम पिता बाबूभाई को चोरी की आदत छोड़ने की सलाह देता था, जिससे अक्सर झगड़ा होता था। 13 अगस्त की शाम पिता ने हमला किया। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
राजकोट: चोरी छोड़ने की सलाह पर पिता ने बेटे की हथौड़े से हत्या की
Source: News18 Hindi