अगस्त के पहले पखवाड़े में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयरों में ₹16,621 करोड़ का निवेश किया, जुलाई में ₹20,200 करोड़ का निवेश करने के बाद यह लगातार दूसरा महीना है। अमेरिका में ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद, मजबूत कॉरपोरेट आय और आकर्षक मूल्यांकन ने निवेशकों का रुख सकारात्मक किया है। हालांकि, इस साल अब तक एफपीआई की कुल निकासी करीब ₹2.4 लाख करोड़ रही है।
अगस्त में एफपीआई का ₹16,621 करोड़ निवेश, लगातार दूसरे महीने खरीदारी
Source: Lokmat Hindi