राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीकर में अयोध्या साइबर क्राइम थाने के चार पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को साइबर फ्रॉड केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे थे। गिरफ्तारी के बाद अयोध्या SSP ने सभी को सस्पेंड कर दिया है।
अयोध्या के चार पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सस्पेंड
Source: Aaj Tak