दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एंटी-करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में जल बोर्ड के पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि टेंडर की शर्तों में हेरफेर कर एक विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाया गया। आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।
सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में भ्रष्टाचार का आरोप
Source: BBC Hindi