8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर अहम होगा. संगठन 3.8 से 4.0 तक की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार 2.0 से 2.57 के बीच रख सकती है. उदाहरण के लिए, लेवल-5 कर्मचारी की बेसिक सैलरी 29,200 रुपये से बढ़कर 58,400 से 75,044 रुपये हो सकती है. आयोग 31 अगस्त से सितंबर 2026 के बीच जयपुर, चेन्नई और पुडुचेरी में बैठकें करेगा.
8वें वेतन आयोग में 2.0-2.57 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी?
Source: ABP Hindi