मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है।
मध्य प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट
Source: Nai Dunia