ग्रेटर नोएडा की जेनोमिक्स बायोलैब की जांच में मनोज पनीर शॉप के सैंपल में फॉर्मलीन, सिंथेटिक दूध, कृत्रिम रंग और घटिया फैट मिला। फॉर्मलीन का इस्तेमाल शवों को सड़ने से बचाने के लिए होता है। लैब ने बैच को क्रिटिकली रिजेक्ट कर बिक्री रोकने की सिफारिश की है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस पनीर के सेवन से कैंसर, लिवर और किडनी फेलियर का खतरा है।
पनीर में फॉर्मलीन मिलाने का खुलासा, लैब ने बैच किया रिजेक्ट
Source: News18 Hindi