लखनऊ के गोमतीनगर में बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके पति मानस वाजपेयी ने बैंक के बाहर पहले गोली चलाई, फिर हथियार के बट से हमला किया। दिव्या की बहन प्रज्ञा ने बताया कि मानस मानसिक रूप से परेशान करता था और दिव्या तलाक के लिए कोर्ट जा चुकी थी। हमले के बाद मानस ने अपनी बहन को भी गोली मारी और खुद को गोली मार ली।
लखनऊ बैंक अधिकारी हत्याकांड: पति ने की गोली मारकर हत्या
Source: TV9 Bharatvarsh