दिल्ली पुलिस ने कैंसर की महंगी दवाओं के नाम पर नकली दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। असली डिब्बों में नकली दवाएं भरकर बेचने वाले 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 588 एंटी-कैंसर इंजेक्शन, 50 लाख रुपये नकद और कई महंगी दवाएं बरामद की हैं। गिरोह में अस्पताल कर्मचारी, मेडिकल स्टोर संचालक और बिचौलिए शामिल थे।
कैंसर दवा माफिया का पर्दाफाश, 17 गिरफ्तार
Source: Zee News Hindi