भारत ने जापान को पाकिस्तान के संवेदनशील तकनीक चुराने और उसे दूसरे देशों को बेचने के इतिहास से आगाह किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापानी समकक्ष को एक्यू खान के न्यूक्लियर सिंडिकेट की मिसाल देते हुए कहा कि पाकिस्तान को कोई भी आधुनिक तकनीक न दी जाए। एक्यू खान ने 1970 के दशक में यूरेनियम संवर्धन के डिजाइन चुराकर उत्तर कोरिया, ईरान और लीबिया को परमाणु राज बेचे थे।
भारत ने जापान को पाकिस्तान के न्यूक्लियर सिंडिकेट से आगाह किया
Source: News18 Hindi