डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और दिल की बीमारियों की कुछ आम दवाएं शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये दवाएं हाइपोथैलेमस पर असर डालती हैं, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
गर्मी में ब्लड प्रेशर और डिप्रेशन की दवाओं से बढ़ सकता है खतरा
Source: BBC Hindi