मुंबई के भुलेश्वर में शनिवार रात गणेश आगमन जुलूस के दौरान भारी प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान संकेत नेवशे (33) और बृजेश हेमंत जोशी (30) के रूप में हुई है। घायलों में दो बच्चियां शामिल हैं, सभी की हालत स्थिर है।
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से दो की मौत, पांच घायल
Source: Aaj Tak