मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़ समेत कई जनपदों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। वहीं, लखनऊ सहित पश्चिमी और मध्य यूपी में उमस भरी गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
यूपी मौसम: पूर्वी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, लखनऊ में उमस बढ़ी
Source: Hari Bhoomi