हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के बीच रविवार को डबवाली, यमुनानगर और चरखी दादरी में पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठाने की कार्रवाई की गई। विरोध करने पर कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया, बाद में छोड़ दिया गया। कर्मचारी 6 अगस्त से 12 मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं।
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
Source: Dainik Tribune Hindi