लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन रोजगार' के तहत 818 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि छह महीने में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी। यूपी पुलिस में 36 हजार और होमगार्ड में 41-42 हजार भर्तियां होंगी। अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।
योगी ने 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, छह माह में एक लाख भर्तियों का लक्ष्य
Source: IBC24 Hindi