बिहार में बाढ़ संकट के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक महीने के वेतन का 2.70 लाख रुपये का चेक सौंपा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने 18 सितंबर को पार्टी की ओर से 51 लाख रुपये का चेक दिया। भाजपा के सभी सांसद-विधायक-विधान पार्षद और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी एक-एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है।
बिहार बाढ़: सीएम सम्राट चौधरी ने दान की एक महीने की सैलरी
Source: Hari Bhoomi