दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को कड़े मुकाबले में पराजित किया। डबास अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रहे हैं और खालसा कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की है। चुनाव के दौरान फर्जी मार्कशीट विवाद भी उठा, जिसे एबीवीपी ने दुष्प्रचार बताया।
डूसू अध्यक्ष चुने गए यश डबास, एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा को हराया
Source: OneIndia Hindi