एयर इंडिया हादसे की जांच में तकनीकी रिकॉर्ड की समीक्षा की मांग

एयर इंडिया हादसे की जांच में तकनीकी रिकॉर्ड की समीक्षा की मांग

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच कर रहे AAIB से Boeing 787 के इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक और एवियोनिक्स सिस्टम तथा पुराने मेंटेनेंस रिकॉर्ड की व्यापक समीक्षा करने को कहा है। 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हुई। FIP अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने AAIB को लिखे पत्र में FAS की ओर से मिली तकनीकी जानकारी और RAT सक्रिय होने के समय की भी जांच की मांग की।

Source: Dainik Tribune Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies