हाई-स्पीड इकोनॉमिक कॉरिडोर फेज-2 के तहत जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 30,000 करोड़ रुपये है। 4-लेन वाले इस मार्ग से मौजूदा 10-12 घंटे का सफर घटकर 5-6 घंटे का रह जाएगा। यह परियोजना वाराणसी-विशाखापट्टनम कॉरिडोर का हिस्सा है और कटनी, मैहर, सतना, रीवा व प्रयागराज को भी लाभ पहुंचाएगी। डीपीआर और भूमि अधिग्रहण का काम अंतिम चरण में है।
जबलपुर-वाराणसी एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, 5 घंटे में तय होगी दूरी
Source: News18 Hindi