सऊदी अरब की राजधानी रियाद में शनिवार को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आग लगने और धमाकों की खबर है। एयर रेड अलर्ट जारी होने के कुछ घंटे बाद यह घटना हुई। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक कई उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द की गईं। आग और धमाकों की वजह स्पष्ट नहीं है, सऊदी सरकार ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
रियाद एयरपोर्ट के पास आग और धमाके, कई उड़ानें प्रभावित
Source: Dainik Bhaskar