यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद और लाल सागर तट पर स्थित ऊर्जा ठिकानों को बैलिस्टिक, क्रूज़ मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है। सऊदी अधिकारियों ने रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को रोककर नष्ट करने की पुष्टि की, लेकिन अन्य हमलों या जानमाल के नुक़सान की जानकारी नहीं दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में सैन्य संघर्ष तेज़ होने की आशंका जताई है, जबकि तुर्की ने ज़रूरत पड़ने पर सऊदी अरब को सैन्य मदद देने की बात कही है।
हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब में मिसाइल हमलों का दावा
Source: BBC Hindi