यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद और यानबू स्थित अरामको तेल संयंत्रों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। सऊदी गठबंधन ने रियाद पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल को नाकाम करने का दावा किया, जबकि हूतियों ने दोनों अभियानों को सफल बताया। हमले के बाद किंग खालिद हवाई अड्डे के पास धुआं उठता देखा गया। यह कई महीनों में पहली बार क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल है।
हूतियों ने रियाद और अरामको को बनाया निशाना
Source: Prabhat Khabar