गमले की मिट्टी जल्दी सूखने पर बार-बार पानी डालना सही हल नहीं है। मिट्टी में जैविक खाद या कंपोस्ट मिलाएं और ऊपर सूखी पत्तियों की मल्चिंग करें, जिससे नमी देर तक बनी रहती है। केवल ऊपरी सतह देखकर पानी न दें, उंगली से एक-दो इंच नीचे की मिट्टी जांचें। गमले को तेज धूप से बचाएं और ड्रेनेज होल साफ रखें।
गमले की मिट्टी बार-बार सूखे तो अपनाएं ये आसान उपाय
Source: Prabhat Khabar