उत्तर अंडमान सागर में बने निम्न दबाव के असर से मध्य प्रदेश में अगले चार दिन बारिश का दौर तेज हो सकता है। शनिवार को 45 जिलों में बारिश हुई, विदिशा के लटेरी में सर्वाधिक 4.2 इंच दर्ज हुई। भोपाल में भदभदा और कलियासोत डैम के गेट खोले गए, जबकि नलखेड़ा में नाले में कार बहने से आठ लोगों की मौत हुई।
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, चार दिन बारिश के आसार
Source: Hari Bhoomi