पंजाब पुलिस ने फरीदकोट में सीमा पार हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 47.3 किलोग्राम हेरोइन, तीन पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी अंकुश, मंगल सिंह, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, ये गिरोह फाजिल्का और फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से गिराई गई खेप राज्य में वितरित करता था। मामला एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
फरीदकोट में 47.3 किलो हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार
Source: IBC24 Hindi