निकाय चुनाव से पहले हाईकोर्ट का हस्तक्षेप, 6 मामलों में राहत

निकाय चुनाव से पहले हाईकोर्ट का हस्तक्षेप, 6 मामलों में राहत

राजस्थान में 309 नगर निकायों के अध्यक्ष और सभापति पद के मतदान से ठीक पहले हाईकोर्ट ने रविवार देर रात विशेष सुनवाई करते हुए 6 मामलों में याचिकाकर्ताओं को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, कुचेरा और श्रीविजयनगर के प्रत्याशियों व पार्षदों के खिलाफ चुनाव से 24-48 घंटे पहले दर्ज हुई एफआईआर को कोर्ट ने गंभीरता से लिया। कोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन अधिकारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

Source: Patrika Hindi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies