हरियाणा के हिसार जिले के आर्य नगर गांव में रविवार को हुई सामाजिक पंचायत ने प्रेम विवाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। पंचायत ने ऐसे जोड़ों और उनके समर्थकों के सामाजिक बहिष्कार तथा गांव में रहने पर रोक का ऐलान किया। यह फैसला हाल के महीनों में सामने आए तीन मामलों के बाद लिया गया। सोशल मीडिया पर इस निर्णय की आलोचना भी हो रही है।
हिसार के गांव में प्रेम विवाह पर पंचायत का बहिष्कार फरमान
Source: Dainik Tribune Hindi