दिवाली और छठ पूजा के दौरान उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने मुंबई से वाराणसी और सुलतानपुर के लिए 16 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04225/04226 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी, जबकि 04211/04212 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुलतानपुर विशेष 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी। दोनों ट्रेनों के लिए 20 सितंबर से आरक्षण उपलब्ध होगा।
दिवाली-छठ के लिए मुंबई से 16 विशेष ट्रेनें
Source: Lokmat Hindi