मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा की और समयसीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। चौथे संस्करण में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया और बेलारूस भागीदार देश होंगे, जबकि 72 देशों से करीब 600 अंतरराष्ट्रीय खरीदार आने की संभावना है। आयोजन से एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति मिलने की उम्मीद है।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की सीएम योगी ने समीक्षा की
Source: Nai Dunia