कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी कोषों की ताजा लिवाली और एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 564.03 अंक की बढ़त के साथ 74,858.99 पर और निफ्टी 67.90 अंक की तेजी के साथ 23,414.30 पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड करीब 2 फीसदी गिरकर 101 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। एफआईआई ने शुक्रवार को करीब 599 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी की।
सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के पार बंद
Source: Punjab Kesari