लद्दाख में 'गोबा' कहे जाने वाले ग्राम प्रधानों का मासिक मानदेय 1,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी से यह 233 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है, जो पिछले 10 वर्षों में पहली बार हुई है। इससे पूरे लद्दाख के 247 गोबा लाभान्वित होंगे। संशोधित मानदेय राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तारीख से लागू होगा।
लद्दाख में ग्राम प्रधानों का मानदेय तीन गुना बढ़ा
Source: Lokmat Hindi