राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। ग्लोबल मार्केट में सुस्ती, रुपये की मजबूती और फेड के सख्त रुख से बॉन्ड यील्ड बढ़ने का असर कीमती धातुओं पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.57 प्रतिशत गिरकर 4,353.48 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
दिल्ली में सोना 200 रुपये और चांदी 5,000 रुपये गिरी
Source: TV9 Bharatvarsh