मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 सितंबर को बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों के साथ इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में शामिल होंगे। इस दौरान ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं और राज्य की नीतिगत सहयोग पर चर्चा होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर सहित प्रमुख तकनीकी संस्थानों का दौरा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री यादव बेंगलुरु में टेलीकॉम निवेशकों से करेंगे संवाद
Source: Lokmat Hindi