भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के पास ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने ओला टैक्सी ड्राइवर को टक्कर मार दी, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और सिर में गंभीर चोट आई। घायल ड्राइवर का अस्पताल में इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार सवार महिला ने 'पापा वकील हैं' कहकर रौब दिखाया, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस ने कार जब्त कर दोनों सवारों को हिरासत में ले लिया है।
भोपाल एयरपोर्ट के पास तेज रफ्तार कार ने ओला ड्राइवर को कुचला
Source: News18 Hindi