राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराकर तीन मैचों की युवा वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। यशवर्धन चौहान ने 100 गेंदों में 122 रन (15 चौके, 2 छक्के) और दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई, जबकि वीके विनीत ने 87 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 341/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 238 पर सिमट गई।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया, सीरीज 2-0 से अजेय
Source: Live Hindustan