शोध बताते हैं कि अल्ज़ाइमर्स के लक्षण दिखने से 10 से 20 साल पहले ही दिमाग़ में बदलाव शुरू हो सकते हैं। अल्ज़ाइमर्स डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है। शोधकर्ताओं के मुताबिक़ व्यायाम, माइंड डाइट और सक्रिय जीवनशैली से दिमाग़ की सेहत को लंबे समय तक बेहतर रखा जा सकता है, हालांकि अभी इसका कोई पक्का इलाज नहीं है।
अल्ज़ाइमर्स: लक्षणों से 10-20 साल पहले शुरू होते हैं दिमाग़ में बदलाव
Source: BBC Hindi