पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करते हुए बुजुर्ग श्रद्धालुओं को राजस्थान और उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों तक मुफ्त यात्रा कराने की नई पहल शुरू की है। 12 अगस्त को होशियारपुर से 15 बसें खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुईं। योजना में एसी बस, ठहरने, भोजन और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा है। सरकार का लक्ष्य 10 लाख श्रद्धालुओं को यात्रा कराना है।
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार किया
Source: Dainik Tribune Hindi