तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (RIMS) अस्पताल के SNCU वार्ड में सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें दो नवजात शिशुओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई। स्टाफ और राहत कर्मियों ने अन्य 28 नवजातों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती रिपोर्ट में एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है, हालांकि असल कारण की जांच जारी है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख जताया और विस्तृत जांच के आदेश दिए।
तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग, दो नवजात की मौत
Source: Punjab Kesari