हरियाणा भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चे को उन 42 विधानसभा और पांच लोकसभा सीटों पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है, जहां पार्टी पिछली बार जीत नहीं पाई थी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को पंचकूला में मोर्चा प्रमुख इंजीनियर सुनील सेन के दायित्व ग्रहण समारोह में यह लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
हरियाणा भाजपा ने ओबीसी मोर्चे को 42 विधानसभा सीटों का जिम्मा सौंपा
Source: Dainik Tribune Hindi