सोशल मीडिया पर वायरल 'ग्लास स्किन' और बेदाग रंगत के दावों को डर्मेटोलॉजिस्ट अवास्तविक बता रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक़ ऐसी त्वचा फ़िल्टर से बनाई गई तस्वीरों का नतीजा है। 13 से 18 साल के 80% से ज़्यादा किशोरों में मुंहासे आम हैं। डॉक्टरों ने स्किनकेयर रूटीन सरल रखने, सनस्क्रीन लगाने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया का 'ग्लास स्किन' ट्रेंड, डॉक्टरों ने चेताया
Source: BBC Hindi