दिल्ली में DTC बस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रभावित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बहाल कराने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। वकील अमी सिसोदिया ने दिल्ली सरकार, परिवहन विभाग, DTC और गृह विभाग के खिलाफ यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि बस सेवाएं बाधित होने से महिलाओं, छात्रों, दिहाड़ी मजदूरों और बुजुर्गों सहित लाखों यात्रियों को परेशानी हो रही है और मेट्रो पर दबाव बढ़ा है।
DTC हड़ताल: बस सेवाएं बहाल कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में PIL
Source: Patrika Hindi