दुनिया भर में महिलाएं करियर, शिक्षा और आर्थिक आजादी को प्राथमिकता देते हुए बच्चा पैदा न करने का फैसला कर रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लगभग 195 देशों में से दो-तिहाई में प्रजनन दर 2.1 से नीचे है, जो आबादी स्थिर रखने के लिए जरूरी है। जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और भारत समेत कई देश घटती प्रजनन दर, बूढ़ी होती आबादी और कुशल कामगारों की कमी से जूझ रहे हैं।
घटती प्रजनन दर: महिलाएं क्यों चुन रही हैं संतानहीनता
Source: DW Hindi