दिल्ली SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाते हुए 33 लाख से ज्यादा मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि नोटिस बिना पर्याप्त जांच के मशीन से तैयार लगते हैं और आयोग को कारण स्पष्ट करना चाहिए। आयोग ने भरोसा दिलाया कि केवल नोटिस मिलने से किसी का नाम नहीं हटाया जाएगा। कोर्ट ने दो हफ्ते में जवाब मांगा है।
दिल्ली SIR: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को लगाई फटकार
Source: Zee News Hindi