राजस्थान की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका के 22वें संयुक्त युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान दोनों सेनाओं ने M777 होवित्जर, धनुष और पिनाका रॉकेट लॉन्चर से संयुक्त आर्टिलरी फायरिंग की। उत्तराखंड के औली और राजस्थान में समानांतर चल रहे इस अभ्यास में दोनों देशों के 600-600 जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य आपसी तालमेल, इंटरऑपरेबिलिटी और आधुनिक युद्ध क्षमताओं को मजबूत करना है।
युद्ध अभ्यास 2026: भारत-अमेरिका की संयुक्त आर्टिलरी फायरिंग
Source: News18 Hindi