अगस्त 2026 में केंद्रीय और राज्य दवा प्रयोगशालाओं की जांच में 220 दवा नमूने गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए। इनमें केंद्रीय प्रयोगशालाओं के 29 और राज्य प्रयोगशालाओं के 191 नमूने NSQ घोषित हुए। दिल्ली में एक नमूना नकली पाया गया, जिसे अनधिकृत निर्माताओं ने किसी अन्य कंपनी के ब्रांड नाम पर बनाया। मंत्रालय ने कहा कि यह निष्कर्ष विशिष्ट बैच पर लागू है और जांच जारी है।
दवा जांच में 220 नमूने फेल, दिल्ली में नकली दवा मिली
Source: Amar Ujala