1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' का गाना 'बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी' आज भी सदाबहार बना हुआ है। लता मंगेशकर की आवाज, आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत से सजा यह गीत मुमताज की पहचान बन गया। राज खोसला निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और 1969 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही।
57 साल बाद भी सदाबहार है मुमताज का गाना 'बिंदिया चमकेगी'
Source: NDTV India