आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है। ट्रेलर में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में दिख रहे हैं, जो हादसे के बाद खुद को भारतीय समझने लगता है। धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट निर्मित यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज, 9 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
Source: NDTV India