न्यूजीलैंड की संसद ने 16 सितंबर 2026 को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते को लागू करने वाला कानून 93 के मुकाबले 29 मतों से पारित कर दिया। 27 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित इस समझौते से भारत के लगभग शत-प्रतिशत निर्यात को न्यूजीलैंड में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि डेयरी व संवेदनशील कृषि उत्पाद बाहर रहेंगे। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार लगभग 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
न्यूजीलैंड संसद ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दी मंजूरी
Source: Patrika Hindi