बिना गर्भावस्था या स्तनपान के स्तनों से दूध जैसा तरल निकलना गैलक्टोरिया कहलाता है, जो प्रोलैक्टिन हार्मोन के असंतुलन के कारण होता है। यह केवल महिलाओं में ही नहीं, पुरुषों और नवजात शिशुओं में भी देखा जा सकता है। मेयो क्लिनिक के अनुसार, पिट्यूटरी ग्रंथि की गांठ, थायराइड विकार, दवाओं के दुष्प्रभाव या किडनी-लीवर रोग इसके कारण हो सकते हैं। खून या पीले-भूरे रंग का स्राव होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।
बिना प्रेग्नेंसी स्तनों से दूध आना गैलक्टोरिया का संकेत
Source: Patrika Hindi